अमर उजाला
Fri, 11 October 2024
इस साल 12 अक्तूबर 2024 को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है
इस दिन शस्त्र पूजन का विधान है, जिससे समस्त समस्याएं दूर होती हैं
मान्यता है कि रावण का वध करने से पहले भगवान राम ने शस्त्रों की पूजा की थी
तभी से इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है, ऐसे में आइए इसकी पूजन विधि को जान लेते हैं
दशहरा पर शस्त्र पूजन करने के लिए सबसे पहले सुबह ही स्नान कर लें, और साफ वस्त्रों को धारण करें
फिर एक चौकी लगाएं और उसपर वस्त्र बिछाएं, इसके बाद चौकी पर शस्त्र को रख दें
अब उनपर गंगाजल का छिड़काव करें, और सभी शस्त्रों पर मौली बांधें, इसके बाद तिलक लगाएं
फिर शस्त्रों पर फूल माला चढ़ाएं, और धूप, दीप जलाकर पूजा कर लें
दशहरा पर इस मुहूर्त में करें शस्त्र पूजन