अमर उजाला
Fri, 8 November 2024
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है, इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है
मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा करने से भाग्य में वृद्धि और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है
तुलसी विवाह के दिन माता की आराधना करना और भी लाभकारी और शुभ होता है
कहते हैं कि तुलसी विवाह के पर्व पर माता तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं
पंचांग के अनुसार इस साल 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा
इस दिन तुलसी माता को कुमकुम, चुनरी, चूड़ी, बिंदी आदि श्रृंगार की चीजें अर्पित करनी चाहिए
इसके अलावा तुलसी स्त्रोत का पाठ और दान पुण्य से जुड़े कार्य भी करने चाहिए, इससे वह प्रसन्न होती हैं
इस दिन तुलसी की पत्तियां न तोड़े, इसे बहुत अशुभ माना जाता है
इस दौरान चावल और तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, किसी से वाद-विवाद भी न करें
छठ पूजा के व्रत पारण से पहले क्या करें ?