अमर उजाला
Sat, 23 September 2023
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है
पितरों की आत्मा की संतुष्टी के लिए इन दिनों में पिंडदान, तर्पण और दान आदि कराया जाता है
आइए जानते हैं इन दिनों में किन चीजों के दान से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है
पितृ पक्ष के दौरान अन्न का दान सबसे अच्छा दान करने से वंश वृद्धि में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती
पितृ पक्ष में गाय का शुद्ध घी बर्तन सहित दान करने से पारिवारिक संकट से छुटकारा मिलता है
माना जाता है कि इन दिनों सोने की चीजें दान करने से व्यक्ति की गुरु संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और चांदी के दान से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है
ब्राह्मण को वस्त्र के रूप में धोती, टोपी, गमछा, आदि दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि पितर अपने वंशजों से इन दिनों में वस्त्रों का कामना करते हैं
इन दिनों में काले तिल दान करने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है
पितृ पक्ष के दौरान नमक का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है
गणेश उत्सव के दूसरे दिन गणपति बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग