अमर उजाला
Mon, 28 July 2025
इस साल 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है
इस दिन मुख्य रूप से नाग देवता की उपासना और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है, इससे सभी इच्छाएं पूरी और काल सर्ष दोष से राहत मिलती है
शास्त्रों में नाग को भगवान शिव के गले की शोभा माना जाता है, इसलिए नाग पंचमी पर महादेव की उपासना करने से जीवन में सकारात्मकता का वास होता है
इस दौरान शिवलिंग पर कुछ खास चीजों को अर्पित करने से रोग भी दूर होते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से सेहत में चल रही परेशानियां दूर होती हैं
आप कच्चा दूध, धतूरा और बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं, इससे कुंडली में मौजूद दोषों से मुक्ति मिलती हैं
नाग पंचमी के दिन पानी में काले तिल डालकर भी शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, इससे मन से सांप का भय दूर होता है
साल 2025 में कब है पुत्रदा एकादशी ?