अमर उजाला
Wed, 25 September 2024
शारदीय नवरात्रि को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है इस दौरान लोग माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं
इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक रहेगी ऐसे में आइए जानते हैं अष्टमी-नवमी कब है
इस बार शारदीय नवरात्रि में 10 अक्तूबर को सप्तमी और अष्टमी एक ही दिन है ऐसे में दुर्गा अष्टमी का व्रत उस दिन नहीं करना चाहिए
इस साल अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.31 से शुरू होगी और 11 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.06 पर समाप्त होगी और इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी
ऐसे में इस साल 11 अक्तूबर 2024 को अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी
इस साल शारदीय नवरात्रि का व्रत पारण 12 अक्तूबर 2024 को सुबह 10.58 के बाद किया जाएगा
सितंबर माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब ?