अमर उजाला
Sat, 14 October 2023
रविवार 15 अक्तूबर से देवी दुर्गा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है
हर साल नवरात्रि पर माता रानी का वाहन अलग-अलग होता है
इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर धरती पर पधारेंगी
माता रानी के आगमन किस वाहन पर हो रहा है, यह दिनों के आधार पर तय होता है
सोमवार या रविवार को मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं
शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होने पर देवी का वाहन घोड़ा माना जाता है
गुरुवार या शुक्रवार को देवी डोली में बैठकर आती हैं
बुधवार से नवरात्रि शुरू होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं
देवी भगवती का आगमन भी वाहन से होता है और गमन भी निश्चित वाहन से ही करती हैं
रविवार या सोमवार को देवी भैंसे की सवारी से जाती हैं तो देश में रोग और शोक बढ़ता है
शनिवार या मंगलवार को देवी मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं, जिससे दुख और कष्ट की वृद्धि होती है
बुधवार या शुक्रवार को देवी हाथी पर जाती हैं, इससे बारिश ज्यादा होती है
गुरुवार को मां दुर्गा मनुष्य की सवारी से जाती हैं, इससे सुख और शांति की वृद्धि होती है
नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या न करें