अमर उजाला
Sat, 14 October 2023
नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है और 24 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा
माता रानी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तजन पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं
व्रत रखने जितना ही जरूरी इसके नियम का पालन करना है
कई बार लोग व्रत के दौरान ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनका पछतावा उन्हें बाद में होता है
ऐसे में आज हम आपको व्रत रखने के सही नियम के बारे में बताएंगे
व्रत के दौरान क्रोध न करें व अपने मन को शांत रखें और किसी भी महिला या कन्या का अपमान ना करें
नवरात्रि में सात्विक भोजन का ही सेवन करें, मांस मछली का सेवन न करें
कुछ लोग दिन भर खाते-पीते रहते हैं, ऐसा न करें व्रत को व्रत की तरह रखें
कभी भी व्रत को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए यदि समस्या गंभीर है तो मां से क्षमा मांग कर व्रत तोड़ सकते हैं
नौ दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और विधिनुसार माता रानी की पूजा करें
नवरात्रि में प्याज-लहसुन का सेवन न करें और घर में भी इसका उपयोग ना होने दें
व्रत में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए साथ ही चमड़े की चीजों के इस्तेमाल से भी बचें
साल 2023 में कब है दिवाली