अमर उजाला
Sun, 8 October 2023
नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं
शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो जाएगी
आइए जानते हैं नौ दिन तक क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना से होती है और आखिरी दिन विजया“विजयादशमी (दशहरा) के रूप में मनाया जाता है
इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण को और देवी दुर्गा ने महिषासुर को मारकर विजय प्राप्त की थी
तभी से मां दुर्गा की शक्ति को समर्पित नवरात्रि का व्रत करते हुए इनके 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है
नवरात्रि की 9 रातों में व्यक्ति व्रत, पूजा, मंत्र जाप, संयम, नियम, यज्ञ, तंत्र, त्राटक, योग कर नौ अलौकिक सिद्धियां प्राप्त कर सकता है
रात्रि के समय देवी दुर्गा की पूजा से शरीर,मन और आत्मा से भौतिक,मानसिक और आध्यात्मिक सुख प्राप्त होता है
ग्रहण के साए में शुरू होगी नवरात्रि, घटस्थापना के समय इन बातों का रखें ध्यान