नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है, इस दिन गाय के दूध से बनी मिठाई माता रानी प्रसाद के रूप में चढ़ाएं दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है, इस दिन चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है, इस दिन दूध से बनी बर्फी का भोग लगाया जाता है शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए नवरात्रि का छठवां दिन मां कात्यायनी को समर्पित है, इस दिन माता रानी को पान का भोग लगाना बेहद शुभ होता है नवरात्रि के सातवें दिन मां काली रात्रि की पूजा की जाती है, इस दिन गुड़ की बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा आराधना की जाती है, इस दिन नारियल के बर्फी का भोग लगाना चाहिए नौवा दिन अर्थात नवरात्रि के आखिरी दिन माता सिद्धिदात्री के पूजा का विधान है, इस दिन सूजी का हलवा, पुरी और काले चने का भोग लगाना शुभ होता है शारदीय नवरात्रि