अमर उजाला
Thu, 18 July 2024
माह की शुरुआत सोमवार से होने के कारण ये दिन महादेव की पूजा अर्चना के लिए बहुत शुभ है
इस दौरान शिवलिंग अभिषेक पर अधिक जोर दिया जाता है, क्योंकि इसके बिना महादेव की पूजा अधूरी होती है
मान्यता है कि अगर शिवलिंग पर कुछ खास चीजों को चढ़ाया जाए, तो इससे भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है
आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर साबुत चावल चढ़ाना चाहिए, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है
इस दौरान पीली अरहर की दाल भी चढ़ा सकते हैं, इससे मनचाही नौकरी मिलने की संभावना बढ़ती है
शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि के योग बनते है
इसके अलावा काले तिल चढ़ाना भी शुभ होता है, इससे राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है
शिवलिंग पर मूंग दाल अर्पित करने से कार्यों में आ रही बाधा दूर होती है
कब है सावन शिवरात्रि 2024 ?