अमर उजाला
Mon, 17 June 2024
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, इस माह के सोमवार का दिन विशेष माना जाता है
यदि सोमवार को जल चढ़ाकर या व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा की जाए, तो तुरंत सुख की प्राप्ति होती है
सावन शिवरात्रि इस महीने के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है
ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है सावन, और इस माह में सोमवार कब-कब पड़ने वाला है
इस साल सावन का महीना 22 जुलाई 2024 को शुरू होकर 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा
इस दौरान सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई 2024 को पड़ेगा
वहीं दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवां सोमवार 19 अगस्त 2024 को है
आर्थिक तंगी का कारण बनती है मंदिर में रखी ये चीजें