अमर उजाला
Mon, 22 July 2024
आज यानी 22 जुलाई 2024 को सावन का पहला सोमवार व्रत रखा जा रहा है
ये माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित है, इस दौरान व्रत रखने का भी विधान
हर साल की तरह इस बार भी सावन माह शुभ योग से भरा है, ऐसे में उपवास रखने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं
वहीं सावन सोमवार के इस उपवास को हमेशा नियमानुसार खोलना चाहिए
ऐसे में आइए व्रत खोलने की सही विधि के बारे में जान लेते हैं
सावन सोमवार का व्रत शाम के समय शिव पूजन के बाद ही खोलना चाहिए
इस दौरान महादेव की विधिनुसार पूजा करने का विधान है
इसके बाद आप उन्हें मिठाई या खीर का भोग भी लगा सकती हैं
इसके बाद आप अपना व्रत खोल सकती हैं
ऐसे में भोजन में आलू, दही, हलवा, मीठा आदि को शामिल किया जा सकता है
सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं ?