अमर उजाला
Tue, 23 July 2024
सोमनाथ मंदिर, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित, भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है
सोमनाथ मंदिर अपनी भव्यता, ऐतिहासिक महत्व और पौराणिक कथाओं के लिए जाना जाता है
इस मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है, कहा जाता है कि इसका निर्माण भगवान सोम ,जिन्हें चंद्र देव के नाम से भी जाना जाता है ने स्वयं किया था
मंदिर पर कई आक्रमण भी हुए, समय के साथ, मंदिर का कई बार पुनर्निर्माण हुआ है, आज का मंदिर 1951 में भारत सरकार द्वारा निर्मित किया गया था
सोमनाथ मंदिर से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, भगवान चंद्रदेव ने अपनी पत्नी रोहिणी के साथ भगवान शिव की पूजा की थी
इसके बाद भगवान शिव ने भगवान चंद्रदेव को अमरत्व का वरदान दिया, यही वजह है कि चंद्रदेव के एक पर्याय "सोम" पर ही इस मंदिर का नाम सोमनाथ पड़ा है
सोमनाथ मंदिर का गर्भगृह में भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में विराजमान हैं, जो एक विशाल चांदी के आवरण से ढका हुआ है
7 या 8 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ?