इस साल कब है राम नवमी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम जन्म हुआ था। इसी वजह से हर साल इस दिन को राम नवमी के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है, इसलिए इस साल राम नवमी का पर्व 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। राम नवमी के शुभ अवसर पर देशभर के सभी राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती है और श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राम नवमी