अमर उजाला
Mon, 5 August 2024
इस साल 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा
इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है
मान्यता है कि इस योग में राखी बांधने से रिश्तों में मजबूती आती है, साथ ही बहन भाई में प्रेम बना रहता है
वहीं साल 2024 में रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल का साया भी है
ऐसे में राखी बांधने का सही समय क्या है, आइए जान लेते हैं
रक्षाबंधन पर भद्रा सुबह 5 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी
पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 01:30 से लेकर रात्रि 09:07 तक रहेगा
सावन के तीसरे सोमवार पर करें ये तीन उपाय, मिलेगी सुख समृद्धि