कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी ?

अमर उजाला

Sun, 24 August 2025

Image Credit : freepik

  • हिंदू धर्म में राधा अष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है, जिसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है
  • इस बार भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि 30 अगस्त को रात 10 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी

Image Credit : freepik

  • इसका समापन 31 अगस्त को देर रात 12.57 मिनट पर है
  • उदया तिथि के चलते 31 अगस्त 2025 को राधा अष्टमी मनाई जाएगी

Image Credit : freepik

मान्यता है कि इसी दिन श्री राधा रानी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

  • इसके अलावा राधा अष्टमी कृष्ण और राधा की कृपा पाने का भी अवसर है, इस दिन दान करने से भाग्योदय होता है
  • हर साल राधा अष्टमी पूजा के भव्य आयोजन के साथ मनाई जाती है और इसे राधा जयंती भी कहते हैं

Image Credit : Adobe Stock

इस साल इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र बन रहा है जिस पर वैधृति योग रहेगा
 

Image Credit : Adobe Stock

वहीं आइए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त भी जान लेते हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

राधा अष्टमी 2025 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:29 बजे से 5:14 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:56 बजे से 12:47 बजे तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 2:29 बजे से 3:20 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त –शाम 6:44 बजे से 7:06 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 11:59 बजे से रात 12:44 बजे तक (1 सितंबर)

Image Credit : Adobe Stock

हरतालिका तीज पर इन तीन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

adobe
Read Now