घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें ये बातें
अमर उजाला
Thu, 28 September 2023
Image Credit : iStock
मंदिर में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
कुछ लोग अपने पूर्वजों की तस्वीर घर के मंदिर में लगा कर उनकी पूजा करते हैं, लेकिन पूजास्थल पर पितरों की तस्वीर लगाने से आपको परेशानियां हो सकती हैं और इससे देवता भी नाराज होते हैं
Image Credit : iStock
लटका कर न रखें पूर्वजों की तस्वीर
कभी भी पूर्वजों की तस्वीर को घर में लटका कर नहीं रखना चाहिए, पूर्वजों की तस्वीर को किसी लकड़ी स्टैंड पर रखना चाहिए
Image Credit : iStock
इन स्थानों पर भी न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
पितरों की तस्वीर शयनकक्ष, घर के बिल्कुल मध्य स्थान या फिर रसोई घर में नहीं लगाना चाहिए, इससे पितर नाराज होते हैं
Image Credit : iStock
जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
पितरों की तस्वीर को कभी भी जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होने लगती है
Image Credit : iStock
घर में इन जगहों पर लगाएं पूर्वजों की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्वजों की तस्वीर घर की उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना सही रहता है, इससे उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहता है और दक्षिण दिशा यम और पितरों की दिशा होती है
Image Credit : iStock
सामने न रखें पूर्वजों की तस्वीर
कुछ लोग ऐसी जगहों पर पूर्वजों की तस्वीरें लगा देते हैं, जहां पर सबकी नजर उस पर पड़ती है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, आते-जाते मृत लोगों की तस्वीरों पर नजर पड़ने से मन में निराशा उत्पन्न होती है
Image Credit : iStock
यहां देखें इस सप्ताह के व्रत और त्योहारों की लिस्ट