अमर उजाला
Fri, 7 March 2025
होली पर किए गए विशेष उपायों का बहुत महत्व होता है, और अगर ये उपाय तुलसी से जुड़े हों, तो धन, सुख, और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है
यहां कुछ विशेष तुलसी उपाय दिए गए हैं, जो आपकी तिजोरी को कभी खाली नहीं होने देंगे
होली की रात 12 बजे तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें, इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में धन की बरकत बनी रहती है
होली पूजन के दौरान गुलाल और अबीर के साथ तुलसी के पत्तों को चढ़ाएं, इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की वृद्धि होती है
होली के दिन तुलसी की मंजरियों (फूल) को तोड़कर तिजोरी या पर्स में रखें, यह उपाय धन की स्थिरता बनाए रखने में सहायक होता है
होली के दिन स्नान करने से पहले पानी में तुलसी के पत्ते डालें और फिर उसी जल से स्नान करें, इससे शरीर और मन की शुद्धि होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है
9 या 10 मार्च कब है आमलकी एकादशी ?