अमर उजाला
Thu, 9 May 2024
इस साल भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 10 मई 2024 को मनाया जाएगा, इस खास दिन पर परशुराम से जुड़ी कई बातों को जान लेते हैं
भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार माने जाते हैं, मान्यता है कि ये चिरंजीवी हैं वर्तमान में भी वह धरती पर मौजूद हैं
कथा के अनुसार भगवान परशुराम काफी क्रोधी स्वभाव के थे, उनके क्रोध का सामना भगवान गणेश को भी करना पड़ा था
धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि की चौथी संतान थे
माना जाता है कि भगवान शिव ने ही परशुराम को युद्ध कला सिखाई थी
ऐसा माना जाता है कि परशुराम जी ने भीष्म, द्रोणाचार्य को हथियार चलाने का कौशल सिखाया था
परशुराम जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप