अमर उजाला
Fri, 11 April 2025
हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है
इस साल 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है
ज्योतिषियों के मुताबिक इस तिथि पर मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और राहु का संयोग बन रहा है
इस संयोग से पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद खास माना जाता है
इन सभी योगों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से सभी ग्रह दोषों से मुक्ति व जीवन में खुशियों का आगमन होता है
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन चीजों का भोग