अमर उजाला
Tue, 23 September 2025
इस साल छोटी दिवाली का पर्व 19 अक्तूबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा।
इस पर्व को नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है।
यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को, यानी दीपावली के मुख्य पर्व से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है।
यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
इस दिन की सबसे महत्वपूर्ण परंपरा शाम के समय घर के बाहर मृत्यु के देवता यमराज के नाम का दीपक जलाना है।
इसे 'यम का दीया' कहा जाता है और मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
किस दिन खत्म होगा चातुर्मास?