अमर उजाला
Tue, 21 November 2023
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है
इस वर्ष तुलसी विवाह 23 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा
इस दिन तुलसी जी का शालिग्राम जी से विवाह कराया जाता है
इस दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है अन्यथा कुछ अपशगुन हो सकता है
आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
तुलसी विवाह के दिन जिस गमले में तुलसी जी रखी जाएं उसी में शालिग्राम जरूर रखें
तुलसी विवाह करते समय तुलसी गठबंधन के लिए लाल चुनरी और पीला कपड़े का ही उपयोग करें
ध्यान रखें कि भगवान विष्णु की ओर पीला भाग और तुलसी जी की तरफ लाल रंग भाग हो
इस दिन तुलसी पर भूलकर भी जल न चढ़ाएं
पूजा करने के बाद किसी भी चीज के साथ 11 बार तुलसी जी परिक्रमा जरूर करें
इस दौरान पूजा में मिठाई का भोग लगाएं और उसके बाद सभी को वितरण कर दें
शाम को भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को नींद से जगाने का आह्वान करें
ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है
देवउठनी एकादशी पर बन रहे कई शुभ योग