अमर उजाला
Sat, 21 October 2023
शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जिसका समापन 23 अक्टूबर 2023 को है
ये तो सभी जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जैसे श्रद्धापूर्वक कलश स्थापना की जाती है, उसी तरह इसे हटाना भी आवश्यक है
नवरात्रि समाप्त होने पर नारियल या कलश के पानी का गलत तरह से इस्तेमाल करने से पूजा का फल नहीं मिलता है
कलश पर रखे नारियल में माता रानी की विशेष कृपा होती है
इसलिए नवरात्रि के बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रख देना चाहिए, इससे मां प्रसन्न होती हैं
नवरात्रि में स्थापित कलश के ऊपर रखे नारियल को 9 दिन बाद विधि-विधान से हटाना चाहिए
आप इसे नदी या बहते पानी में प्रवाहित कर सकते हैं या फिर प्रसाद के रूप में कन्याओं को बांटें
नारियल ,चावल या फिर अन्य चीजें नवरात्रि के बाद सभी को जल में प्रवाहित जरूर करना चाहिए
जानिए नवरात्रि में इस बार अष्टमी और नवमी कब है