अमर उजाला
Mon, 12 January 2026
पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या 18 जनवरी 2026 को शुरू होगी
इस तिथि की शुरुआत सुबह 12 बजकर 3 मिनट पर होगी और यह 19 जनवरी 2026 को सुबह 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी
ऐसे में इस साल मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी
मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पितरों की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है
इस दिन कुछ उपाय, पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण जैसे कार्य करने पर पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और वंशों पर पूर्वजों की कृपा रहती है
ज्योतिषियों के मुताबिक, मौनी अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है
इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है, इसके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें, पेड़ की 5 या 11 बार परिक्रमा भी लगाएं
इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और साधक को सभी समस्या से भी मुक्ति मिलती है
कब मनाई जाएगी वसंत पंचमी ?