पहली बार रख रहे हैं महाशिवरात्रि व्रत तो जानिए इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं महाशिवरात्रि व्रत में आप सिंघाड़े का हलवा, कुट्टू, सामा के चावल, आलू आदि का सेवन किया जा सकता है। इस व्रत में गेहूं या चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साबुत अनाज से बनी चीजें भी नहीं खानी चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत में लहसुन-प्याज का सेवन वर्जित होता है। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन सफेद नमक नहीं खाना चाहिए। इसकी जगह सेंधा नमक खाया जा सकता है। उपवास के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना खाना अवॉयड करें। इससे पाचन सिस्टम डिस्टर्ब हो सकता है। व्रत में मांस, मदिरा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत