अमर उजाला
Sat, 14 February 2026
शिवरात्रि शिव की उपासना का पर्व है तो महाशिवरात्रि शिव और शक्ति दोनों की उपासना का महापर्व कहलाता है।
मासिक शिवरात्रि साधना और नियमित पूजा का दिन है जबकि महाशिवरात्रि एक बड़ा धार्मिक पर्व है।
महाशिवरात्रि व्रत का फल साल में आने वाली अन्य शिवरात्रियों के व्रत से कई गुना अधिक मिलता है।
शिवरात्रि की पूजा दिन के समय होती है तो वहीं महाशिवरात्रि पर रात्रि पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जबकि मासिक शिवरात्रि अपेक्षाकृत सादगी से मनाई जाती है।
महाशिवरात्रि पर नहीं रख पा रहे हैं व्रत, तो करें ये काम