अमर उजाला
Tue, 27 February 2024
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को है
इस दिन देशभर के सभी शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना विधि-विधान से करते हैं
इसके साथ ही भोलेनाथ को भोग एवं प्रसाद के रूप में कई कन्दमूल चढ़ाए जाते हैं
कन्दमूल में तरुड़ की खास पहचान है
महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग जल, दूध, दही, बेलपत्र के साथ ही तरुड़ या ‘तेडू’ का भी भोग लगाते हैं
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को आलू, पिंडालू या अरबी, पीला कद्दू भी चढ़ाए जाते हैं
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के लिए इस भोग का विशेष महत्व माना जाता है
लोक मान्यता के अनुसार भोलेनाथ हिमालय क्षेत्र में रहते हैं, जिस कारण वह कन्दमूल, फल इत्यादि खाते हैं
इसी वजह से भक्त आज भी भोलेनाथ को कन्दमूल फल स्वरूप में ही प्रसाद चढ़ाते हैं
संकष्टी चतुर्थी व्रत पर जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूजा और व्रत पारण विधि