माघ मास की कालाष्टमी कब? जानें बाबा काल भैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं। इस बार माघ मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि का आरंभ दिनांक 02 फरवरी को शाम 04 बजकर 03 मिनट पर होगा। इसका समापन दिनांक 3 फरवरी को शाम 05 बजकर 20 मिनट पर होगा। कालाष्टमी व्रत के लिए निशिता काल सबसे शुभ माना जाता है। इस आधार पर माघ मास का कालाष्टमी 02 फरवरी को ही रखा जाएगा। 2 फरवरी को निशिता काल में काल भैरव की पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 08 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक है। कालाष्टमी