अमर उजाला
Tue, 5 September 2023
इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 और 7 सितंबर, को धूमधाम से मनाया जाएगा
इस दिन लड्डू गोपाल का भव्य अभिषेक, मनमोहक श्रृंगार और पूजा की जाती है
कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल के आगमन की खुशी में व्रत भी रखते हैं
ऐसे में व्रत से जुड़े इन नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें
हाथों में तुलसी की एक पत्ती लेकर व्रत का संकल्प लें
यदि आप विवाहित हैं तो उपवास रखने के एक रात्रि पूर्व आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए
जन्माष्टमी के दिन आप भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और उन्हें तिल अर्पित करें
वहीं मध्याह्न के समय खुद तिल के पानी से स्नान करें
पानी में तुलसी की पत्ती डालकर उसका सेवन करें
व्रत रखने वाले हर जातक को श्री कृष्ण जन्म के बाद उन्हें झूला जरूर झूलाना चाहिए
जिस पंचामृत से लड्डू गोपाल को स्नान कराया है, उसे प्रसाद के रूप में जरूर ग्रहण करें
जन्माष्टमी पर घर लाएं ये शुभ चीजें, कान्हा करेंगे कृपा