अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
जब भी सूर्यदेव धनु या फिर मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लगता है
इसे सूर्य पूजा के लिए शुभ परंतु खरीदारी और मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ समय माना जाता है
बता दें, सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम करते हैं
ऐसे में सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है, इसलिए घरों में शादी-विवाह, सगाई, मुंडन और खरीदारी की मनाही होती हैं
इस बार 14 मार्च 2025 से खरमास लग चुका है, जो 13 अप्रैल 2025 तक रहेगा
यानी इस बार 13 अप्रैल 2025 को खरमास समाप्त हो रहा है, जिसके बाद एक बार फिर घरों में शहनाइयां बजेंगी
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं इन खास चीजों का भोग