अमर उजाला
Wed, 16 October 2024
20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा
हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व को पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ाने वाला त्योहार माना जाता है
मान्यता है कि ये दिन सुहागिन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आता है
इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन में खुशियां और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं
व्रत का पारण हमेशा चांद निकलने के बाद किया जाता है, इसलिए इस पर्व में चांद की खास भूमिका होती है
पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 53 मिनट का है
ऐसे में आप 7 बजकर 53 मिनट के बाद की अवधि में चंद्रमा की पूजा कर व्रत का पारण कर सकती हैं
सरगी की थाली में क्या होना चाहिए ?