अमर उजाला
Sat, 4 October 2025
पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ होगी
इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को रात 7 बजकर 38 पर होगा
उदया तिथि के मुताबिक करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा
इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी प्रेम जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं
ऐसे में इस वर्ष सरगी खाने का समय क्या रहेगा, आइए जानते हैं
करवा चौथ पर सरगी हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में ग्रहण की जाती है और इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह लगभग 4 बजकर 35 मिनट से 5: 23 मिनट तक रहेगा
ऐसे में आप इस अवधि में सरगी खा सकती हैं
4 या 5 अक्तूबर कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत ?