अमर उजाला
Mon, 30 October 2023
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा
ये उपवास हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है
इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं
माना जाता है कि, ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है
करवा चौथ से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होता है
अगर आप पहली बार करवा चौथ का उपवास कर रहीं हैं, तो व्रत के सभी नियमों को जान लें
आइए जानते हैं उन सभी नियमों के बारे में
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले शुरू हो जाता है, इसलिए भोर में ही उठकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करें
करवा चौथ की पूजा करते समय पूरे 16 श्रृंगार करें, साथ ही हाथों में मेंहदी जरूर रचा लें
करवा चौथ के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना अति शुभ माना जाता है
करवा चौथ वाले दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र न पहने इससे साथी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है
यदि आप पहली बार ये उपवास कर रहीं है, तो सही दिशा में बैठकर कहानी सुने व विधिनुसार पूजा करें
इस योग में मनाया जाएगा करवा चौथ,ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य