अमर उजाला
Thu, 26 October 2023
इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा
सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास होता है
महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं
करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं
शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद पूजा करके व्रत का समापन किया जाता है
कभी-कभी किन्हीं कारण से चांद नजर नहीं आता है
ऐसे में आप कुछ उपाय कर सकती हैं
आइए उन सभी उपायों के बारे में जानते हैं
यदि करवा चौथ के दिन चांद न दिखाई दे, तो आप अगले दिन सूर्योदय के बाद भोजन कर सकती हैं
चांद न दिखाई देने पर आप भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर उसकी पूजा कर सकती है
करवा चौथ के दिन चांद न दिखाई देने पर चंद्रमा का आह्वान करें और विधि-विधान से पूजा करें
चांद न दिखाई देने पर आप देवी मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए पति की पूजा कर अपने व्रत को पूर्ण कर सकती हैं
करवा चौथ के दिन गर्भवती, बुजुर्ग एवं बीमार महिलाएं चांद न दिखाई देने पर भगवान की पूजा कर व्रत खोल सकती हैं
नवरात्रि के बाद कलश के पानी, नारियल और चावल का क्या करें?