अमर उजाला
Wed, 30 August 2023
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल 2 सितंबर को कजरी तीज का त्योहार है
कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख प्राप्ति के लिए व्रत रखती है
आइए जानते हैं कजरी तीज के कुछ उपाय
कजरी तीज के दिन जरूरतमंद को दान देने से धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है
'ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः' मंत्र का 21 बार जाप करें, इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं
वैवाहिक जीवन में सुख पाने लिए आप किसी विवाहित महिला को बाजार से सिंदूर लाकर उपहार में दे सकती हैं
माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें, इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है
रक्षाबंधन के बाद कलाई से उतारते समय टूट जाए राखी तो क्या करें?