अमर उजाला
Tue, 24 September 2024
जितिया व्रत हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है
इस दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं
पंचांग के अनुसार इस साल जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा
इस दिन द्विपुष्कर नाम का योग बन रहा है, जो 25 सितंबर सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा
इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए जानते हैं
शुभ मुहूर्त- शाम 4 बजकर 42 मिनट से शाम 06 बजकर 14 मिनट तक।
ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 36 मिनट से सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक।
अमृत काल- दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर 01 बजकर 48 मिनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 38 मिनट तक।
धन प्राप्ति के लिए पितृ पक्ष में कर लें ये एक काम