अमर उजाला
Mon, 22 July 2024
सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है
आपने अक्सर सुना होगा कि सावन के महीने में हरे रंग का बहुत महत्व होता है, आइए इसके बारे में जानते हैं
दरअसल, हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है, हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति, देवी पार्वती का ही स्वरूप है
इस महीने में हरा रंग पहनने से भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और उनकी पूजा में मन की स्थिरता बनी रहती है
साथ ही ज्योतिष में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है
सावन के महीने में हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक एकाग्रता में वृद्धि होती है
मंगला गौरी व्रत के दिन जरूर करें ये चार उपाय