अमर उजाला
Tue, 30 July 2024
सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है
ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है
इस साल हरियाली अमावस्या 04 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी
इस दिन कुछ खास उपाय करने से धन से जुड़ी समस्याओं का निवारण हो सकता है
आइए इनके बारे में जान लेते हैं
हरियाली अमावस्या पर शिव जी को मदार के सफेद फूल चढ़ाएं, इससे पितृ दोष समाप्त होता है
इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह के रोग खत्म हो सकते हैं
सावन की अमावस्या पर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए,
इस दौरान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, इससे धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती है
सावन शिवरात्रि पर इस एक मंत्र से करें शिवलिंग का अभिषेक