इस साल कब है भगवान हनुमान का जन्मोत्सव? हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा पर पवनपुत्र हनुमान जी की जयंती मनाई जाती है। इसी पावन दिन भगवान हनुमान जी ने जन्म लिया था। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024, मंगलवार को है। हनुमान जयंती जब मंगलवार या शनिवार को हो तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल 2024 को सुबह 03.25 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 05.18 मिनट पर होगा। इस दिन हनुमान पूजा का समय - सुबह 09.03 से दोपहर 01.58 तक रहेगा। वहीं रात में पूजा का समय 08.14 - रात 09.35 तक है। हनुमान जन्मोत्सव