अमर उजाला
Fri, 19 April 2024
इस बार हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जा रही है
भगवान राम के भक्त हनुमान जी का इस दिन जन्मोत्सव मनाया जाता है
मान्यता है कि कलियुग में हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो अभी भी जीवित हैं, और इनके नाम लेने भर से सभी कष्ट मिट जाते हैं
चैत्र मास की पूर्णिमा पर इनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है
इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर ग्रहों का अद्भुत संयोग इसके महत्व को बढ़ा रहा है
हनुमान जी की पूजा के दौरान इस बार पांच ग्रह एक ही राशि में होंगे, जिससे पंचग्रहीय संयोग बनेगा
इसके अलावा बुधादित्य राजयोग, कुंभ राशि में शनि शश राजयोग इस दिन के महत्व को दोगुना कर रहे हैं
चैत्र पूर्णिमा तिथि इस बार 23 अप्रैल 2024, तड़के 03:25 से शुरू हो रही है और इसका समापन 24 अप्रैल 2024, सुबह 05:18 बजे होगा
हनुमान पूजा का समय सुबह 09:03 से दोपहर 01:58 पूजा का समय रात 08:14 - रात 09:35 तक है
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी पर इस विधि से करें केले के पेड़ की पूजा