अमर उजाला
Sun, 21 April 2024
23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा
ऐसे में चालीसा पाठ करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें
हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो हमेशा शुद्ध तन और मन से मंदिर में दीपक प्रज्ज्वलित करके हनुमान जी का ध्यान करते हुए पाठ करें
आपको भूलकर भी तामसिक भोजन या मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आप हनुमान जी के क्रोध का पात्र बन सकते हैं
भूलकर भी किसी निर्बल को सताना नहीं चाहिए और किसी से व्यर्थ में झगड़ा नहीं करना चाहिए
आपको किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए और किसी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए
हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी जल्दबाजी में न करें और न ही इसके किसी श्लोक का उच्चारण गलत तरीके से नहीं करना चाहिए
इस तारीख को है हनुमान जन्मोत्सव, इस दिन बन रहा है ये शुभ संयोग