जीवन में चाहते हैं सुख-समृद्धि तो गोपाष्टमी पर करें ये काम हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर गोपाष्टमी मनाई जाती है, इस साल गोपाष्टमी 20 नवंबर को है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाष्टमी पर ही गाय को चराना शुरू किया था, इसलिए इस दिन गौ सेवा का विशेष महत्व है। गोपाष्टमी को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले स्वयं स्नानादि करना चाहिए और भगवान कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित करना चाहिए। इसके बाद गाय और उसके बछड़े को नहलाकर तैयार करना चाहिए और गाय को घुंघरू आदि पहनाने चाहिए। गाय को आभूषण या फूलों की माला पहनाकर श्रंगार करें। गौ माता के सींग रंगकर उनमें चुनरी बांधे। अब गाय भलिभांति गाय का पूजन करें और भोजन कराएं। इसके बाद गाय की परिक्रमा करनी चाहिए। गोपाष्टमी