अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी का पर्व है, जिसे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है
इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है
इस दिन भक्तजन गणपति जी को घर लाते हैं, और उनकी आराधना करते हैं
अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को घर ला रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार उनकी मूर्ति को खरीदना शुभ होता है
कहते हैं कि गणपति जी की बैठी हुई मुद्रा और बाईं ओर झुकी हुई सूंड वाले गणेश जी को लाना शुभ होता है
इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है
वास्तु के अनुसार बप्पा की मूर्ति में मूषक और मोदक जरूर होना चाहिए
मान्यता है कि गणपति जी की सिंदूर के रंग की प्रतिमा घर में लाना उत्तम होता है, इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है
वहीं सफेद रंग की मूर्ति लाने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है
हरतालिका तीज पर सुबह और शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त, यहां जानें