इस दिन से प्रारंभ हो रहा फाल्गुन माह, शुरू कर लें होली की तैयारी

अमर उजाला

Mon, 19 February 2024

Image Credit : iStock
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ के बाद फाल्गुन का महीना आता है। फाल्गुन हिंदू वर्ष का अंतिम महीना माना गया है।
Image Credit : iStock
यह महीना भगवान शिव और कृष्ण को समर्पित रहता है, क्योंकि फाल्गुन में ही महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं।
Image Credit : iStock
इस सास 24 फरवरी से फाल्गुन माह शुरू हो रहा है। शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए भी फाल्गुन का महीना शुभ माना गया है।
Image Credit : iStock
साथ ही इसी महीने में शिवजी का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। ऐसे में शिव भक्तों के लिए फाल्गुन का महीना सबसे शुभ है।
Image Credit : iStock
वहीं चंद्र दोष मुक्ति पाने के लिए भी फागुन का महीना सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि इसी महीने में चंद्रमा की उत्पत्ति भी हुई थी।
Image Credit : istock
साथ ही व्रज में इस माह का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। यहां फूलों की होली, लड्डू मार और लट्ठमार होली का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।
Image Credit : iStock

यहां देखें ब्रज की होली का पूरा कैलेंडर

iStock
Read Now