अमर उजाला
Tue, 30 August 2022
हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाते हैं
इस साल यह त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा
हिंदू धर्म में कोई शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है
आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं
गणेश चतुर्थी के दिन लहसुन और प्याज नहीं खाने चाहिए
ये चीजें तामसिक मानी जाती है और इनका प्रयोग वर्जित बताया गया है
भगवान गणेश जी की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग करना वर्जित माना जाता है
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की नई मूर्ति ही स्थापित करें
घर में गणेश जी की दो मूर्ति नहीं रखें, 2 मूर्ति रखने से वास्तुदोष लगता है
हरतालिका तीज व्रत के जरूरी नियम