अमर उजाला
Sat, 12 October 2024
शास्त्रों के अनुसार, दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाई जाती है
लेकिन इस बार अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर और 01 नवंबर दोनों ही दिन पड़ने के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 3:12 बजे शुरू होगी और 01 नवंबर की शाम 05:14 बजे तक रहेगी
इसके बाद प्रतिपदा तिथि की शुरुआत हो जाएगी
वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा अमावस्या तिथि के रहने पर और प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद से लेकर देर रात तक करने का विधान होता है
इस तरह से 31 अक्तूबर को अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और निशिताकाल के मुहूर्त में दीपावली मनाना शुभ होगा
दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजा