अमर उजाला
Sun, 27 October 2024
धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था
आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस असल में किस दिन मनाया जाएगा
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है
त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा
धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का रहेगा
2 या 3 नवंबर कब है भाई दूज ?