अमर उजाला
Sun, 5 November 2023
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है
धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है
धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है
आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है
धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदकर घर लाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है
धनतेरस के दिन सफाई के लिए उपयोग में लाई जाने वाली झाड़ू खरीदने से बहुत लाभ होता है
धनतेरस के दिन घर में गोमती चक्र लाना चाहिए
दिवाली की पूजा के लिए धनिया के बीज धनतेरस के दिन घर लेकर आने चाहिए। पूजा के बाद इन्हें गमले में बोने से धन की कमी नहीं होती
दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति धनतेरस के दिन लाने से लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की स्थापना बहुत शुभ फल देने वाली होती है
धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के, मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र वाले सिक्के को घर लाना बहुत शुभ होता है
दिवाली से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी