अमर उजाला
Sun, 19 November 2023
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के नाम से जाना जाता है
इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी
इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह भी होता है
इस दिन कुछ उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करके भगवान का पूजन करना चाहिए
देवउठनी एकादशी के दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं
देवउठनी एकादशी के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें, साथ ही पीले वस्त्र धारण करें
देवउठनी एकादशी के दिन शाम को तुलसी माता के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी 11 बार परिक्रमा करें, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है
देवउठनी एकादशी के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होती हैं
विवाह में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीला फूल और पीला चंदन अर्पित करें
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर वाला दूध अर्पित करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है.
छठ पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां