अमर उजाला
Fri, 17 November 2023
आज यानी 17 नवंबर 2023 से लोक आस्था का महापर्व 'छठ' शुरू हो चुका है
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 20 नवंबर को किया जाएगा
इस व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है
ये व्रत संतान की दीर्घायु व खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं
इस दौरान छठ के प्रसाद में ठेकुआ, लड्डू और कई तरह के फल शामिल किए जाते हैं
इन सभी चीजों के अलावा भी सूप में कुछ फलों को शामिल करना बहुत जरूरी होता है
आइए जानते हैं कि छठ के सूप में किन फलों को शामिल करना चाहिए
छठ पूजा में केले का फल होना शुभ होता है आप सूप में केले के फल को रखकर छठी मैया को अर्पित करें
श्रीफल का छठ पूजा में विशेष महत्व है इसे सूप में जरूर रखना चाहिए
कच्चे सिंघाड़े को सूप में जरूर रखें साथ ही इसे छठी मैया को अर्पित करना न भूलें
छठ पूजा की पूजन सामग्री में सुथनी को शामिल करने को लेकर मान्यता है कि यह फल बहुत पवित्र होता है
गन्ने के बिना छठ पूजा अधूरी है सूप में इसे जरूर शामिल करें इससे परिवार में मिठास बनी रहती है
जीवन में चाहते हैं सुख-समृद्धि तो गोपाष्टमी पर करें ये काम